बिलासपुर
हिर्री थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 22 वर्षीय आरोपी युवक, हुआ गिरफ्तार…..
बिलासपुर – घटना हिर्री थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यह 7 साल की बच्ची खेलते खेलते गांव के बाजार तक जा पहुंची। वहां 22 वर्षीय आरोपी भोलाराम निषाद, बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। और वहां से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची कक्षा दूसरी में पढ़ती है। जिस जगह नराधम आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया वह जगह मंदिर के पास बताई जाती है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को इस घटना की जानकारी और किसी को नहीं देने अन्यथा उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी। यह मामला जानकारी में आने के तत्काल बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसने आरोपी युवक भोलाराम निषाद की तलाश उसे गांव से ही पकड़ लिया। बाहर हाल आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
Advertisement