छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा मुख्यालय बिलासपुर में रामदेव कुमावत ने किया झंडारोहण

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने झंडा फहराया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गा कर एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि 26 जनवरी सन् 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था उसी उपलक्ष में भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है, गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था।

सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है। कई वर्षों तक भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा ब्रिटिश शासन का सामना किया गया, जिसके बाद देश को उनके चंगुल से आजाद कराया गया उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया, और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हम अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहें है। यह भारतीय नागरिकों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है जो सभी को संविधान होने का महत्व समझाता है।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, राकेश चंद्राकर, बंधु मौर्य, दुर्गा सोनी, प्रदीप शुक्ला, मनीष शुक्ला, गोपी ठारवानी, श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, बल्लू हरियाणी, प्रभा तिवारी, अमित तिवारी, शरद गुप्ता, अतुल बापते, मोहन दुबे, शेखर बाजपेयी, मोनू रजक, देवेश सोनी, बबलू पमनानी, अवि साहू, अनुरागिनी कश्यप, संतोषी देवांगन, स्वाति गुप्ता, प्रकाश दुबे, अजय ताम्रकार, रवि मोहर, रामेश्वर भोई, सुखदेव रजक, चंदा प्रजापति, किशोर शुक्ला, राज निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button