देश

‌तस्वीरों में देखिए…75 की उम्र में भी रोज 24 किलोमीटर पैदल चल रहे है दिग्विजय सिंह…. जमीन पर
सोने की तस्वीरें हुई वायरल

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 75 साल की उम्र में रोजाना 24 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा में सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ 24 किलोमीटर की पदयात्रा प्रतिदिन कर रहे हैं।

Advertisement

दिग्विजय सिंह कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू की गई कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख योजनाकारों में से एक हैं। पार्टी ने यह यात्रा 150 दिनों में 3,500 किलोमीटर तय किए जाने का लक्ष्य रखा है। यह भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू की गई है। इसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

आरएसएस और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी को लेकर दिग्विजय सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही। इस तस्वीर में दिग्विजय सिंह बिना तकिए के फर्श पर पड़े एक गद्दे पर सोते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने सिर पर एक गमछा भी लपेटा हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर दिग्विजय सिंह की इस सादगी की जमकर तारीफ हो रही है।

Advertisement

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने पूरी की थी नर्मदा यात्रा

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी 192 दिनों की लंबी नर्मदा यात्रा पूरी की थी। इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह फर्श पर सोते थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button