देश

उद्धव गुट को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने शिंदे गुट का किया समर्थन

(शशि कोन्हेर) : शिवसेना  के उद्धव ठाकरे  नीत गुट को ठाणे में बड़ा झटका लगा है. ठाणे नगर निगम  में पार्टी के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के प्रति समर्थन जताया है. उल्लेखनीय है कि 131 सदस्यीय ठाणे नगर निगम का कार्यकाल कुछ समय पूर्व समाप्त हो गया था और अब चुनाव होने हैं. इस नगर निगम को शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

Advertisement

शिंदे के कार्यालय ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व महापौर नरेश महास्के के नेतृत्व में 66 पूर्व शिवसेना पार्षदों ने बुधवार रात को शिंदे से उनके मुंबई स्थित निवास ‘‘नंदनवन”बंगले में मुलाकात की और उनका समर्थन किया.

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि शिंदे ने पिछले महीने शिवसेना से बगावत कर दी थी. उनका साथ शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने दिया, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का पतन हो गया. एमवीए में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अन्य घटक थे।

Advertisement

शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्र पद की शपथ ली।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button