देश

नितीश राणा की वाइफ का पीछा करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार….दो पर केस दर्ज

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीएस कीर्ति नगर में दर्ज कराए गए पीछा और उत्पीड़न से संबंधित एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने क्रिकेटर की पत्नी का मॉडल टाउन के रास्ते में पीछा करने की कोशिश की।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी, साची मारवाह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जहां दो लड़कों ने उनकी कार का पीछा किया और यहां तक ​​कि जब वह घर वापस आ रही थीं, तब उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर घटना के बारे में बताया है। इस भयानक घटना में वह बाल-बाल बची। लेकिन दिन दहाड़े दिल्ली जैसे शहर में ऐसा होना बेहद चौकाने वाली बात है।

Advertisement

दरअसल, गुरुवार रात को साची ऑफिस से घर जा रही थी। इसी बीच दो बाइक सवार लड़के लगातार उनका पीछा करने लगे। इन लड़कों ने उनकी कार को टक्कर भी मारी। साथ ही साची ने दावा किया था कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने भी कोई मदद नहीं की। जब उन्होंने शिकायत दर्ज करने को कहा तो अधिकारियों ने उनसे कहा कि इसे जाने देना चाहिए क्योंकि वह पहले ही सुरक्षित घर पहुंच चुकी है और अगली बार ऐसा हो तो वह गाड़ी पर लगे नंबर को नोट कर ले। जैसे साती मारवाह ने बताया उसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के काम करने के तरीके पर कई सवाल खड़े हो जाते हैं।

Advertisement

इसके बाद सांची ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लड़को का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “दिल्ली में एक और आम दिन, मैं काम से घर वापस आ रही थी। तब इन लोगों ने अचान से मेरी कार को मारना शुरू कर दिया! बिना किसी कारण के, पीछा किया और जब मैंने शिकायत की तो पुलिस ने मुझे फोन पर बताया, ‘अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई, तो इसे जाने दो! अलगी बार उनका नंबर नोट कर लेना।’ उन्होंने आगे दिल्ली पुलिस को जवाब देते हुए ये भी लिखा है कि वह अगली बार उन लोगो का फोन नंबर भी ले लेंगी।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button