देश

धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में क्या कहा..?

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज भी जारी है। संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में चर्चा की जाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं।

  • भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में लोकतंत्र, बहस सदियों से चलती आ रही है। कांग्रेस की समस्या यह है कि उन्होंने वंशवाद के अलावा कभी कुछ नहीं सोचा। भारत का लोकतंत्र परिवार आधारित पार्टियों से सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है।

कांग्रेस को नाम बदलने की सलाह

कांग्रेस जब सत्ता में रही, देश का विकास नहीं होने दिया। अब विपक्ष में है तो देश के विकास में बाधा डाल रही है। कांग्रेस को नेशन पर भी आपत्ति है। यदि नेशन इसकी कल्पना गैर संवैधानिक है तो आपकी पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस क्यों रखा गया? नाम बदलकर आपको फेडरेशन आफ कांग्रेस करना चाहिए। कांग्रेस को अपने पूर्वजों की गलती को सुधारना चाहिए।

  • पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार, अगर कांग्रेस ना होती तो लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता। भारत विदेशी चश्मे के बजाय स्वदेशी संकल्पों के रास्ते पर चलता। इमरजेंसी का कलंक ना होता। अगर कांग्रेस ना होती तो दशकों तक भष्टाचार को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता। कांग्रेस ना होती तो जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती। सिखों का नरसंहार ना होता। सालों-साल पंजाब आतंकी आग में ना जलता। कश्मीर के पंडितों को कश्मीर छोड़ने की नौबत नहीं आती। कांग्रेस ना होती तो बेटियों को तंदूर में जलाने की घटनाएं ना होती। देश के सामान्य इंसान को घर, सड़क, बिजली, पानी शौचालय मूल सुविधाओं के लिए इतने सालों तक इंतजार करना नहीं पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button