बिलासपुर

VIDEO : झमाझम मानसूनी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वही जलभराव की पहली तस्वीर बस स्टैंड निराला नगर और विद्यानगर से

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। कल शनिवार की शाम को और फिर देर रात तथा आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत दी। गर्मी के कारण परेशान बिलासपुर वासियों और पशु पक्षियों समेत सभी को कलेजे को ठंडक पहुंचाने वाली इसी मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार था। कल शाम को उमड़ती घुमडती घटाओं के साथ जैसे ही मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।

Advertisement
Advertisement

लोगों को ठंडक और राहत दोनों ही मिलने लगी। लेकिन इस पहली झमाझम बारिश के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या भी विकराल होती दिखी। बस स्टैंड के पीछे स्थित निराला नगर से हमें जलभराव की पहली तस्वीर श्री सुनील सोनी के द्वारा भेजी गई है। इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे शहर के इलाकों को इस बरसात में कितना कष्ट उठाना पड़ सकता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button