बिलासपुर

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का 3 फरवरी शुक्रवार को बिलासपुर का सघन प्रवास… पत्रकारों से चर्चा और सरकंडा कन्या शाला के मैदान में आमसभा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह कल 3 फरवरी शुक्रवार को बिलासपुर के सघन प्रवास पर पहुंच रहे हैं। यहां मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह कल 3 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे अपने निवास, मौलश्री विहार रायपुर से कार द्वारा निकलकर 11:30 बजे बिलासपुर मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। और सर्किट हाउस में 11:40 से 12:00 बजे तक गणमान्य नागरिकों से भेंट और चर्चा करेंगे।

इसके बाद सर्किट हाउस से निकलकर ओम नगर जरहभाटा जाएंगे और वहां एक हितग्राही के घर जाकर उस से चर्चा करेंगे। इसके बाद 12:55 बजे जरहाभाटा ओम नगर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे टेलीफोन एक्सचेंज बिलासपुर के पास होटल ग्रैंड अंबा पहुंचेंगे और वहां पत्रकारों से चर्चा करेंगे। पत्रकारों से चर्चा के बाद दोपहर 2:20 पर होटल ग्रैंड अंबा से सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

वहां से दोपहर 3:30 बजे नूतन कॉलोनी चौक स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। वहां से शाम को 5:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में भाग लेंगे। भाजपा कार्यालय से देर शाम 7:30 बजे पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे और वहां से रात्रि को 8:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button