बिलासपुर

सरेआम हो रही है अवैध वृक्ष कटाई, सरकारी जमीन और सरकारी वृक्ष रामभरोसे….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करी का कारोबार खूब फल फूल रहा है। बिलासपुर जिले में ही लगातार अवैध कटाई के मामले सामने आ रहे है, वही एक दो कार्यवाई करके उड़नदस्ता उडऩ छू हो जाता है।

Advertisement

जिले में लकड़ी तस्करो के खिलाफ कोई अभियान नही दिख रहा है। जिला मुख्यालय से लगे वन परिक्षेत्र में ही इन दिनों हरे भरे पड़े काटे जा रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नही लग रही है। ताजा मामला सिरगिट्टी महमद बाईपास सड़क किनारे का है। यहां कुछ वर्ष पहले वन विभाग द्वारा प्लांटेशन कराया गया था। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए थे। जैसे ही यहां पेड़ बड़े होने लगे वैसे ही लकड़ी तस्करों की नजर इस पर पड़ गई। खुले आम यहां पेडों की कटाई की जा रही है। सीधे सीधे बांस के पूरे झुंड को यहां काटा जा रहा है,इसके साथ ही बबूल के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चल रही है। एक ओर जहां इलाके में अवैध कटाई हो रही है वही मैदानीअमला मुर्गा पार्टी में ज्यादा सक्रिय रहता है। हरे भरे वनों को वन विभाग की मिली भगत के चलते ही काटा जा रहा है। वन विभाग इन तस्करों को जब तक पकड़ता है जब तक ये तस्कर हरेभरे पेड़ को काटकर चिरान बना लेते है इसका मतलब साफ हैं कि वन अमला जंगल मे नही रहता। पेड़ कटने के बाद जब लकड़ी मील में पहुंच जाती है तब खाना पूर्ती के लिए कार्यवाई कर दी जाती है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button