अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच; एक संदिग्ध हिरासत में

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने कहा कि यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका में गोली मारी गई थी। दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने यादव पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

नेपाल की तरफ से 11वीं बार पथराव
भारत और नेपाल के मध्य काली नदी बहती है। इस नदी पर भारत की तरफ से तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण और बातचीत के 24 घंटे के अंदर नेपाल की तरफ से 11वीं बार पथराव किया, जिसकी वजह से काम बाधित हुआ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button