भिलाई

भाजपा के रहते कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा- सीएम विष्णु देव साय

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(रत्नाकर अलवा संवाददाता लोकस्वर टीवी दुर्ग) : भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में भाजपा की भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल जी ने की। विशेष रूप से विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल जी भी उपस्थित रहे। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में 7 मई को मतदान होना है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में है। इनके प्रचार को लेकर आज शनिवार को सीएम विष्णु देव साय जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जिले के नवागढ़ में जनसभा को दोपहर 1.30 बजे संबोधित किया।

Advertisement


इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जब तक देश मे भाजपा है, तब तक आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस कई तरह के अफवाह फैला रहीं है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा की 400 सीट आने पर संविधान को खतरा है, आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं है। भाजपा के रहते न तो संविधान को खतरा है और न ही एसटी, एससी व ओबीसी आरक्षण खत्म किया जाएगा। प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा जीत रहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों के साथ छल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई वादे किए थे, जो 5 साल बाद भी पूरे नहीं हुए।

Advertisement

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। उनके कार्यकाल के दौरान राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। ऐसे प्रधानमंत्री को फिर से तीसरी बार पीएम बनाना है। वहीं इस जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किए है। इसमें बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य प्रजा निवार्णी, मुंगेली के पूर्व विधायक बारमते समेत दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि आज हम सब के बीच में कुछ देने नहीं आप सभी से मांगने आए हैं। पीछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मतों से विजय को विजय बनाएंगे। महतारी वंदन योजना को बनाने वाले विजय बघेल जी है, जिनकी पहल से माताओं बहनों को हर माह 1 हजार रुपए मिल रहा है। इस लिए विजय भैया को जितना है।


विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पाटन विधानसभा में कांग्रेस के पुर्व मंत्री की सभा में सौ दो सौ लोग ही आते हैं और हमारे ईश्वर साहू जी की सभा में पांच सात सौ लोग रहते हैं। ये है आपकों याद है पांच महीने पहले घोषणा पत्र पर विश्वास कर के आप लोगों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं । हमारे मंत्री जी ने इतने कम समय संकल्प लेते हुए लागु किया। मां लक्ष्मी कमल में विराजमान होती है और उनके पति विष्णु देव जी है और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं जी है। माता लक्ष्मी की कृपा छत्तीसगढ़ प्रदेश पर है। भारत फिर से विश्व गुरु बने इसके लिए ये पुन्य की भागीदारी में आप सभी को आहुती दें कर भारत के नवनिर्माण में भागीदारी बने। 7 मई हनुमान जी का नाम लेकर तीन नम्बर पर बटन दबाकर कमल खिलाकर मोदी जी की सरकार बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं जी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो राममंदिर निर्माण हुआ है देश के करोड़ों करोड़ों लोगों ने बनाया है मोदी जी ने बड़ा बड़ा काम किया 2047 तक विकसित भारत बनाना दुर्ग लोकसभा और छत्तीसगढ़ की समस्या को पालयमेंट में उठाएं है। कांग्रेस को सबक़ सिखाना है। इन को प्रदेश से एक भी सीट नहीं देना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी मंडल अध्यक्ष चन्द्र पाल परस वर्मा अजय साहू योगेश तिवारी टार्जन साहू अंजु बघेल जिला पंचायत सदस्य वलब सिंह ठाकुर राम सागर साहू मनिष जायसवाल ओमकार साहू मनीराम साहू अरविंद कुर्रे सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button