एक पैर पर चल रहा था लाचार बुजुर्ग, तभी मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा, फिर

(शशि कोन्हेर) : फर्ज करिए कि आप सड़क पर चले हों और अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियां दावा बोल दें.. तो क्या होगा! इस बात को सोच कर ही रूह कांप जाती है। मगर ऐसा हुआ है। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने एक पैर से चल रहे बुजुर्ग पर धावा बोल दिया।
इससे पहले कि बुजुर्ग कुछ समझ पाता मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। एक 60 साल के बुजुर्ग और उसके पालतू कुत्ते पर एक ही समय में हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने हमला हमला किया था। सड़क पर इतनी मधुमक्खियों के अचानक हमले से बुजुर्ग बेसुध हो गया।
वृद्ध ने 8 साल पहले संक्रमण के चलते अपना पैर गंवा दिया था। एक पैर पर खड़े होकर वह मधुमक्खी के हमले का विरोध नहीं कर सका। यह घटना अमेरिका के एरिजोना राज्य में हुई है।
आसपास के लोग भी उस बुजुर्ग को मधुमक्खियों से नहीं बचा सके। दमकल विभाग को फोन किया गया। अंत में वॉटर कैनन की मदद से पानी डालकर वृद्ध और उसके पालतू जानवर को मधुमक्खियों से बचाया गया। मधुमक्खियों के झुंड ने वृद्ध को 250 से अधिक बार काटा।
बीते शनिवार की रात जॉन फिशर नाम का वृद्ध अपने पालतू जानवर के साथ इलाके में घूमने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध के हाथ, पैर, चेहरा, आंख, पीठ पर मधुमक्खियों ने काटा। उनका इलाज किया गया। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पालतू कुत्ते पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था। मधुमक्खियों के झुंड ने कुत्ते को 50 से ज्यादा बार काटा था। बुजुर्ग के अलावा कुत्ते का भी इलाज किया जा चुका है।