उत्तरप्रदेश

प्रयागराज के सनसनीखेज उमेश पाल हत्याकांड में, पुलिस ने किया एक और बदमाश का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद अस्पताल में किया भर्ती

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : प्रयागराज के सनसनीखेज उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस के साथ एक और एनकाउंटर हुआ है। गुरुवार की दोपहर बांदा में हुए एनकाउंटर में वहीद नामक बदमाश को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीद पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस के अनुसार वहीद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में ढेर हुए अतीक अहमद के शूटर अरबाज का फूफा था।

Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस से यह तीसरी मुठभेड़ है। सबसे पहले पुलिस ने प्रयागराज में अरबाज को मार गिराया था। इसके बाद उम्मान उर्फ विजय चौधरी को पुलिस ने ढेर किया। अब वहीद को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों ने जंगलों में शरण ली हुई है। इसी सूचना पर बांदा के जंगल में पुलिस ने घेरेबंदी की थी।

Advertisement

इसी दौरान बदमाश वहीद ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वहीद को भी गोलियां लगीं। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीद को भी अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे  मटौंध थाना पुलिस और एसओजी के साथ मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में गोली वहीद के बाएं पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। वहीद पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 50 हजार का इनाम था।

वर्ष 2005 में हत्या के मामले में जेल गया था। हाल में शहर कोतवाली में दर्ज रंगदारी के मामले में वांछित था। बताया कि वहीद के अतीक से कनेक्शन रहे हैं। अतीक का शार्प शूटर गुड्डू मुस्लिम जब बांदा जेल में बंद था तो उससे मिलाई के साथ कई सपोर्ट दिए थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button