देश

अखिलेश यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना, चरण छुए और आशीर्वाद लिया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं। वह बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

बुधवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाले में जमानत मिलने के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी।

Advertisement

वहीं, गुरुवार को दिल्ली से रवाना होने से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी लालू प्रसाद यादव से घर जाकर मुलाकात की।

Advertisement

इसके बाद से ही सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही नए चुनावी समीकरण बनने की अटकलों को बल मिल रहा है। हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का दिल्ली में पंडारा पार्क के पास आवास है। उनके घर के ठीक सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती का आवास है।

अखिलेश यादव गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पैदल ही मीसा भारती के आवार पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button