बिलासपुर

बिलासपुर शहर के इतिहास में.. 20 नवंबर की तिथी को यादगार बना जाएगा..आज शाम को शहर की मुख्य सडकों पर निकलने वाला RSS का विशाल पथ संचलन और राम माधव जी का स्वयंसेवकों को उद्बबोधन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भव्य रुप से मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के तहत बिलासपुर में विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम आज 20 रविवार नवंबर को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री राम माधव जी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन एवं उद्बोधन करेंगे। इस दिन अर्थात 20 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम रेलवे परिक्षेत्र के नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान बुधवारी बाजार में रखा गया है। श्री राम माधव जी का उद्बोधन यही होगा।

Advertisement
Advertisement

इस दिन जो भव्य पथ संचलन बिलासपुर शहर में होने जा रहा है उसमें से पहला पथ संचलन धान मंडी तोरवा से शुरू होकर रेलवे के फुटबॉल मैदान तक जाएगा। दूसरा गुरु नानक स्कूल से निकलेगा जबकि तीसरा पथ संचलन कुंदन पैलेस श्रीकांत वर्मा मार्ग से निकलेगा। पथ संचलन में शामिल होने के लिए पूर्ण गणवेश अनिवार्य है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button