मुंगेली

राज्यसभा सांसदों के सम्मान में, ब्लॉक कांग्रेस जरहागांव उतरी मैदान में, प्रधानमंत्री का फूका पुतला…..

(मोहम्मद अलीम) : मुंगेली – छत्तीसगढ़ राज्यसभा संसद भवन में प्रदेश की दो महिला सांसदों के साथ हुए अभद्रतापूर्ण व्यवहार अपमान का विरोध पूरे प्रदेश में देखा जा रहा जहाँ आज मुंगेली के जरहगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामचंद्र साहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement


कांग्रेसियों ने महिला सांसदों के अपमान को केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा राज्य सभा संसद के भीतर अभद्रता करना बताया, बता दे की छत्तीसगढ़ राज्यसभा राजीव भवन में महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की हुई थी, घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी।

Advertisement
Advertisement


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार समस्त ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था।

Advertisement


जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने बताया कि राज्य सभा सांसद में फुलोदेवी नेताम और छाया वर्मा के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया गया है जो आज तक कभी नही किया है जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से न तो देश सुरक्षित है ना ही संसद जैसे पवित्र स्थान।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button