देश

मेरे पास घर नहीं, सरकार ने छीन लिया है’, किसानों के बीच राहुल गांधी ने बयां किया दर्द

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से काफी अलग दिखाई दे रहे हैं। बात चाहे कर्नाटक चुनाव के दौरान एक डिलीवरी मैन की बाइक पर पीछे बैठकर सवारी करने से जुड़ी हो या मई में ट्रक ड्राइवरों के साथ उनके मन की बात सुनने के लिए अंबाला जाने की हो, राहुल गांधी को पिछले कुछ वक्त में इस ही तरह लोगों के बीच जाते देखा गया है।

Advertisement
Advertisement

पिछले महीने वह दिल्ली में एक बाइक रिपेयरिंग की वर्कशॉप पहुंचे थे और आज राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया है, जहां राहुल गांधी ने खेतों में हल चलाया था और बाद में किसानों के साथ रोटी भी खाई थी।

Advertisement

वीडियो में क्या है?
राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में  राहुल किसानों से बात करते हुए, जमीन जोतते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत। सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं।’’

Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, ‘‘उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं। गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान- अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं, तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें, तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।’’ वीडियो में राहुल गांधी को यह बताते हुए भी देखा जाता है कि सरकार ने उनका घर छीन लिया है।

मेरा घर सरकार ने छीन लिया है’
वीडियो में मौजूद महिलाएं जब राहुल गांधी से पूछती है कि आप हमारे बारे में पूछ रहे हैं, हमें अपने बारे में बताएं, इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं,’मैं दिल्ली से हूं, मेरे पास घर नहीं है, सरकार ने ले लिया है।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button