देश

रेलवे बोर्ड का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 35 डीआरएम का तबादला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली | रेलवे ने देश के विभिन्न जोनों के 35 मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति की है।

Advertisement
Advertisement

रेलवे बोर्ड ने कल देर रात इस अहम प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए। देश में कुल 68 रेल मंडल हैं। इस प्रकार आधे से अधिक डीआरएम बदले गए हैं। जिन मंडलों में बदलाव किया गया है उनमें दिल्ली, लखनऊ, झांसी, आगरा, जयपुर, मुरादाबाद, आगरा, भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, समस्तीपुर, रांची और चेन्नई भी शामिल हैं।

Advertisement

पटियाला में तैनात मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुखविंदर सिंह को डिंपी गर्ग की जगह दिल्ली का नया डीआरएम बनाया गया है। बतौर डीआरएम उनकी यह पहली तैनाती है। मनीष टपलियाल को लखनऊ और देवाशीष त्रिपाठी को भोपाल का डीआरएम बनाया गया है।

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने दीपक कुमार सिन्हा को झांसी, संजय साहू को फिरोजपुर, संजीव कुमार को हावड़ा, जयंत कुमार चौधुरी को दानापुर, विकास पुरवार को जयपुर, विनीत कुमार जैन को वाराणसी, राजकुमार सिंह को मुरादाबाद, तेज प्रकाश अग्रवाल को आगरा, अरुण कुमार चतुर्वेदी को पलक्कड़, विवेक भूषण सूद को सोनपुर, अश्विनी कुमार को राजको, इति पांडे को भुसावल, नरेंद्र आनंदराव पाटिल को विजयवाड़ा और आशीष कुमार को बीकानेर का डीआरएम नियुक्त किया है।

वहीं, एचएस बाजवा को खुर्दा रोड, अनु मणि त्रिपाठी को भावनगर, शरद श्रीवास्तव को मदुरै, सौरभ प्रसाद को वाल्टेयर, योगेश मोहन को बंगलुरू, विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर, मनीष अग्रवाल को गुंटकल, चेतना नंद सिंह को आसनसोल, सुरेंद्र कुमार को कटिहार, लोकेश बिश्नोई को हैदराबाद, नीरज गुप्ता को रंगिया, अमरजीत गौतम को अलीपुरदुआर, एमएस अनबलगन को तिरुचिरापल्ली, सुधीर कुमार शर्मा को अहमदाबाद, भरतेश कुमार जैन को सिकंदराबाद, इरैया भुक्या विश्वनाथ को चेन्नई का डीआरएम बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार इन मंडलों के निवर्तमान डीआरएम की नयी तैनाती के आदेश जल्द ही जारी किये जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button