देश

राजस्थान में आज 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल…
गहलोत ने कहा…किसकी लॉटरी लगेगी, खुद मुझे भी नहीं पता..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए फार्मूला भी तय कर दिया है। इसके बाद शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए। अब राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पुनर्गठन किया जाएगा। रविवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा । राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे । इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे।

Advertisement
Advertisement

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम गहलोत ने शनिवार को ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की । शनिवार शाम को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रियों के इस्तीफे दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब जिन्हें मंत्रिमंडल में रखा जाना है, उनके इस्तीफे अस्वीकार कर दिए जाएंगे और जिन्हें बाहर किया जाना है, उनके स्वीकार। गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री डा.रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। संगठन के कार्य के चलते उक्त तीनों मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे।

Advertisement

मुश्किल से बनी सहमति, बैठकों के कई दौर चले

Advertisement

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर बड़ी मुश्किल से सहमति बनी है। शुक्रवार रात जयपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और गहलोत के बीच नाशनिवार शाम तक चार बार बैठकेंं हुईं । अंतिम बैठक शनिवार शाम पांच बजे हुई, जिसमें मंत्री बनने वालों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button