देश

गोवा चुनाव : भाजपा से नाराज पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल को अरविंद केजरीवाल ने दिया, आप पार्टी में आने का न्यौता..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पणजी। गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर यहां की राजनीति में सरगर्मियां दिन पर दिन तेज होती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। पणजी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी उत्पल पर्रिकर को आप में शामिल करने पर विचार करेगी, इस पर केजरीवाल ने कहा, ‘मैं मनोहर पर्रिकर का सम्मान करता हूं। अगर वह चाहते हैं तो उनके बेटे का हमारे साथ आने का स्वागत है।’

Advertisement
Advertisement

भाजपा से नाराज चल रहे हैं मनोहर पर्रिकर के बेट उत्पल

Advertisement

बता दें कि उत्पल पर्रिकर 2019 में अपने पिता की मृत्यु के बाद पार्टी (भाजपा) के हाशिये पर चले गए हैं। उत्पल ने संकेत दिया है कि अगर भाजपा पणजी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार करती है तो वह अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Advertisement

सरकार बनाने के लिए गैर भाजपा पार्टी के साथ ‘आप’ गठबंधन के लिए तैयार

वहीं, आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम बाद सरकार बनाने के लिए गैर भाजपा पार्टी से गठबंधन करने का संकेत दे दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी गोवा चुनावों में हम बहुमत हासिल करने में विफल रहते हैं, तो पार्टी चुनाव के बाद एक गैर-भाजपा पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के बारे में सोचेगी। यह बात रविवार को अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। साथ ही केजरीवाल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button