देश

क्या कर्नाटक उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नंबर है..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्रियों के फेरबदल का जो सिलसिला कर्नाटक से शुरू हुआ था। वह उत्तराखंड होते हुए गुजरात तक तो आ ही पहुंचा है। लेकिन अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री बदलने की इसी कड़ी में क्या अब अगला नंबर हिमाचल प्रदेश का लगने वाला है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों को ऐसा अंदेशा इसलिए हो रहा है क्योंकि गुजरात में मुख्यमंत्री पद का मामला निपटने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को दिल्ली बुलाया है। साथ ही पार्टी के नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है। काबिले गौर है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री बदलने की कवायद बीते कुछ महीने से लगातार की जा रही है। इस क्रम में सबसे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा को हटाकर उनके स्थान पर श्री बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद उत्तराखंड में एक के बाद एक लगातार दो मुख्यमंत्री बदले गए। और अब वहां मुख्यमंत्री पद पर श्री पुष्कर सिंह धामी को बैठाया गया है। उत्तराखंड के तुरंत बाद भाजपा नेतृत्व ने आगामी चुनाव के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रमाणी को हटाने का निर्णय लिया और उनकी जगह मुख्यमंत्री पद पर भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी कर दी गई। जिस तरह से कर्नाटक उत्तराखंड और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को बदलने के पहले वहां के सत्तासीन मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब किया गया था। ठीक उसी तरह इन तीन राज्यों के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी दिल्ली बुलाया गया है। उनके साथ ही पार्टी के चंद्र प्रमुख पदाधिकारियों को भी जिस तरह दिल्ली तलब किया गया है उससे यही संकेत मिलने लगे हैं कि मुख्यमंत्री बदलने के मामले में कर्नाटक, उत्तराखंड और गुजरात के बाद कहीं हिमाचल प्रदेश का नंबर तो लगने वाला नहीं है..?

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button