देश

सांसदों ने उद्धव ठाकरे को धर्म संकट में डाला…संजय राऊत से जताई नाराजगी.. और राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुरमू को समर्थन देने की बात कही

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना के अधिकांश सांसदों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की मांग कर उद्धव ठाकरे को धर्म संकट में डाल दिया है। शिवसेना के ज्यादातर सांसद राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पक्ष में हैं।

Advertisement

बैठक में शामिल हुए सांसदों में भी ज्यादातर ने उद्धव ठाकरे से राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की। राजग उम्मीदवार को समर्थन करके ये सांसद भाजपा से बिगड़े संबंधों को भी सुधारने की दिशा में एक संकेत भी देना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement

बैठक में सात लोकसभा सदस्यों की अनुपस्थिति और उपस्थित सांसदों द्वारा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील ने स्थिति साफ कर दी है कि यदि उद्धव ने अपने सांसदों की बात नहीं मानी तो शिवसेना संसदीय दल में भी बंटवारा तय है। बताया जाता है कि अनुपस्थित रहे सात में से तीन सांसदों ने उद्धव को फोन कर कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वे पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।

Advertisement

जबकि बैठक में शामिल रहे सांसद राजेंद्र गावित एवं राहुल शेवाले उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील कर चुके हैं। राजेंद्र गावित खुद भी आदिवासी समाज से आते हैं। पार्टी सांसदों की बात सुनने के बाद अब फैसला उद्धव ठाकरे को करना है।

Advertisement

बताया जाता है कि ज्यादातर लोकसभा सदस्यों द्वारा राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का दबाव बनाने जाने पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत नाराज होकर बैठक से बाहर चले गए। हालांकि बाद में राउत ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका सम्मान करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button