बिलासपुर

पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, डॉ रमन सिंह से, धर्मजीत सिंह की मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – तखतपुर के पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री के पिताजी स्वर्गीय जनार्दन सिंह को श्रद्धांजलि देने डॉ रमन सिंह, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय के निज निवास पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिलासपुर सांसद अरुण साव, लोरमी क्षेत्र के वरिष्ठ कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर बिलासपुर, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, मस्तुरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, भूपेंद्र सवन्नी पूर्व सांसद लखन साहू लोरमी के पूर्व विधायक भाजपा तोखन साहू, भूपेंद्र सिंह, तखतपुर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बंसी पांडे तखतपुर नगर पालिका के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन श्रीमती सुनीता सिंह अशोक सिंह ठाकुर, सामाजिक अध्यक्ष दारा सिंह ठाकुर सहित पार्षद एवं गणमान्यजनों के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। एक हालांकि यह एक संयोग ही था.. लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वहां पहुंचे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह की मुलाकात ने उन चर्चाओं को बल दे दिया है जिसमें धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश की बात कही जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पूर्व धर्मजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लेंगे। और इसके बाद भाजपा की टिकट पर ही अगला विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button