बिलासपुर

बिलासपुर ग्रामीण जिले से कांग्रेस के पहले सदस्य बने नारायण सिंह श्याम, विजय केशरवानी ने बनाया कांग्रेस का सदस्य

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज बिलासपुर शहर और ग्रामीण जिले में कांग्रेस के सदस्यता अभियान का जोर शोर से आगाज हुआ। बिलासपुर शहर में जहां शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने तोरवा क्षेत्र से सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए तजम्मूल हक को पार्टी का पहला सदस्य बनाया। वहीं दोपहर बाद सीपत क्षेत्र के कनई गांव से आज बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी की अगुवाई में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। श्री केशरवानी ने सीपत क्षेत्र के केनई गांव के श्री नारायण श्री श्याम को कांग्रेसका प्राथमिक सदस्य बनाकर ग्रामीण जिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। श्री केशरवानी ने श्री नारायण सिंह श्याम को सदस्यता फार्म संख्या 3326 के जरिए कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। श्री केशरवानी ने बताया कि अब आज से बिलासपुर ग्रामीण जिले के सभी गांव में जोर-शोर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाएं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button