बिलासपुर

जर्जर हो चुके हैं होर्डिंग्स….कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शहर के मुख्य मार्ग चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग्स शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। मौसम मे बदलाव से चले आंधी तूफान के कारण होर्डिंग्स मे लगे फ्लेक्स फट गए हैं। तेज हवाओं के कारण इनके सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है।

Advertisement

अगर आप पैदल या वाहन से शहर में आना-जाना कर रहे हैं और तेज हवाए चल रही है तो सतर्क हो जाए। पता नहीं कब कौन सा होर्डिंग या यूनिपोल मुसीबत बनकर नीचे गिर जाए। शहर की ऊंची इमारतों मे सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग और यूनीपोल लगे हैं, वक्त के साथ कई बिल्डिंग और इसमे लगे होर्डिंग जर्जर हो चुके है। इसे हटाने के बजाय नगर निगम हादसे का इंतजार कर रहा हैं। हाल ही में तेज हवाओं से शहर के प्रमुख चौक चौराहों मे लगे होडिंग पर टंगे फ्लेक्स बुरी तरह फट चुके है. हवा मे उड़ते फ्लेक्स सड़क पर गिरने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement

सत्यम चौक अग्रसेन चौक पुराना बस स्टैंड सीएमडी चौक समेत चौक चौराहा में लगे होडिंग से फ्लेक्स तेज हवा के चलते फट गये हैं. इसे निकालने निगम के अधिकारी पहल नहीं कर रहे है। नगर निगम की इनकम का एक हिस्सा होर्डिंग से मिलने वाला किराया है। इसके लिए नगर निगम एजेंसियों को निर्धारित स्पेस बेचता है। एजेंसियां होर्डिंग लगाती हैं। लेकिन, बहुत से मकानों में बिना परमीशन होर्डिंग लगा दीया हैं। ऊंची इमारतों में होर्डिंग लगा लेकिन इनसे कॉमर्शियल टैक्स नहीं लिया जाता. राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी सुविधा शुल्क के चलते आंखें बंद किए हुए हैं और अपनी जेब भारी कर रहे हैं। साथ ही नगर निगम को रेवेन्यू का चूना भी लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button