बिलासपुर

रविवार 27 फरवरी को पूरे देश की तरह जिले में भी चलेगा, पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, जिले में 1490, वहीं बिलासपुर शहर में 287 बूथ

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – भारत सरकार के द्वारा 27 फरवरी 2022 को पूरे देश भर में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दो बूंद जिंदगी 5 साल तक के बच्चों को सभी शासकीय अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। वहीं 2 दिन घर घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। सीएमडी चौक स्थित रोटरी क्लब भवन में पोलियो ड्रॉप व वैक्सीनेशन आवंटन का काम किया जा रहा है। जिससे 27 फरवरी दिन रविवार को सभी जगह सुबह 8:00 बजे से इसका लाभ सभी को मिल सके। बिलासपुर जिले में 2 लाख 71 हजार लोगो को पिलाना है। जिसके लिए जिले में 1490 बूथ बनाये गये है वही 287 बूथ शहर के लिए बनाए गए हैं जिसमे शासकीय अस्पताल ,स्वास्थ् केंद्र, वार्ड के आंगन बाड़ी में पिलाये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button