बिलासपुर

जब महापौर ने भी कहा, गणपति बप्पा मोरया..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर में सुबह से शाम और देर रात तक आज का दिन श्रीमंत सरकार भगवान श्री गणेश का रहा..!आज सुबह से ही बिलासपुर में अरपा नदी के सभी घाटों मै गणेश विसर्जन की धूम रही। छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी ने अपने घरों में गणेश चतुर्थी के दिन से विराजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को ससम्मान अरपा नदी में अथवा आसपास के तालाबों में विसर्जित किया। शहर के प्रथम नागरिक और महापौर रामशरण यादव ने भी अपने‌ आवासीय कार्यालय में गणेश स्थापना की थी। और आज अनंत चौदस पर श्री यादव ने अपने घर के श्रीमंत सरकार श्री गणेश भगवान को शहर के पथरीघाट तक जाकर अरपा नदी में विसर्जित किया। (देखें चित्र) रामशरण यादव भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अपने सर पर लेकर गणपति बप्पा मोरिया करते हुए नदी में गहरे तक गए। और वहां पूरे श्रध्दाभाव से गणेश श्री गणेश से शहर की खुशहाली और छत्तीसगढ़ के सुख की कामना करते हुए विसर्जित किया और तीन बार जोर से कहा..गणपति बप्पा मोरिया… अगले बरस तू जल्दी आ..!

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button