देश

हल्ला बोल रैली के लिए, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुट रहे, देशभर के कांग्रेसी

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को महंगाई पर ‘हल्ला बोल रैली’ निकाल रही है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास और राजधानी के अन्य इलाकों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस रैली को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Advertisement

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हम लगभग एक साल से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी महंगाई पर विशाल रैली है। जनता को सबसे ज्यादा चिंता महंगाई की है। खाद्य पदार्थों पर जिस तरह से GST लगाई गई है, उससे महंगाई बढ़ी है। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी बढ़ रही है।”

Advertisement
Advertisement

रामलीला मैदान में संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली के लिए रामलीला मैदान में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कांग्रेस की ओर से रैली निकालकर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ भूपेष बघेल और अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button