बिलासपुर

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन को कांग्रेस जनो ने लोगो की सेवा और सहायता कर मनाया…..

Advertisement

(विजय दानिकर) : रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों के द्वारा लोगों की सेवा कर अपने चहेते मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया इस शुभ अवसर पर रतनपुर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के द्वारा अस्पताल में फल वितरण और जरूरतमंदों को शॉल कंबल और अन्य चीजें प्रदान की गई।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सी.एम. भूपेश बघेल ने आज 60 बसंत पूरा कर लिया है यानी वे 60 साल के हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ था। भूपेश बघेल प्रदेश के तीसरे निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। वे 32 साल की उम्र में वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पहली बार विधायक बनकर पहुंचे थे। 17 दिसंबर 2018 को उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिनका आज जन्मदिन है इस अवसर पर धार्मिक नगरी रतनपुर में कोटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोटा विधान सभा क्षेत्र के विभोर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद जायसवाल,शुभाष अग्रवाल,मदन कहरा,रामगोपाल कहरा,दामोदर सिंह और वादिर खान के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी व युवा कांग्रेसी और महिला कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल एवं मास्क वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई, साथ ही रतनपुर वार्ड नम्बर 15 आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मेंन्ड्रापारा मे बुजुर्ग एवं महिला पुरुषों को शॉल,कंबल,छाता का वितरण किया गया वहीं महामाया मंदिर परिसर में भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वालों को फल वितरण कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button