बिलासपुर

जिला मराठा समाज के चुनाव में शशांक अध्यक्ष, प्रणय उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन बने सचिव….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कल 18 दिसंबर को होमगार्ड मुख्यालय के पास स्थित तुलजा भवानी मंदिर परिसर में जिला मराठा संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मां भवानी पैनल से शशांक चौहान विजयी रहे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रणय बाकरे ने जीत हासिल की।

इसी तरह सचिव पद के लिए श्री हर्षवर्धन भोसले की जीत हुई। जबकि सहसचिव पद पर श्री जीवन भोसले और कोषाध्यक्ष पद पर भगवंत शिंदे तथा कार्यकारिणी के पदों पर ईश्वर मगर और योगेश भोसले विजयी हुए। चुनाव के लिए मराठा समाज के सभी सदस्य गण तुलजा भवानी मंदिर परिसर में दिन भर डटे रहे। देर शाम को चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।

उल्लेखनीय है कि जिला मराठा संघ में कुल 3035 मतदाता है और जिला मराठा संघ का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button