बिलासपुर

कल मंगलवार को बिलासपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा भाजयुमो….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि कल 22 नवम्बर मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे नेहरू चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले का दहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भानुप्रतापपुर में चल रहे उपचुनाव प्रचार के दौरान हार के डर की वजह से भाजपा प्रत्याशी पर अर्नगल एवं झूठे आरोप लगाये जा रहे है।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रत्याशी की इस चुनाव में सुनिश्चित जीत जानकर उनके विरूद्ध कांग्रेस विभिन्न हथकंडे अपना रही है और उनके विरूद्ध चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने सभी भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button