अंतरराष्ट्रीय

BIG BREAKING : दो विमानों के बीच आसमान में हुई टक्कर… कई लोगों के मारे जाने की आशंका

(शशि कोन्हेर) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो विमानों के बीच हुई टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। आधिकारिक बयानों के मुताबिक बीच हवा में ही दो छोटे विमानों के बीच टक्कर हुई, यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों के बारे में अभी तक आधिकारीक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

Advertisement
Advertisement


विमानों के बीच हुई टक्कर का यह हादसा कैलिफोर्निया के वाटसनविले शहर में उस वक्त हुआ जब दो छोटे विमानों एक स्थानीय हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया है कि विमानों के बीच टक्कर के बाद बचाव दल वाटसनविले म्युनिसिपल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। यह हादसा दोपहर करीब 2बजकर 56मिनट (स्थानीय समय) पर हुआ। हादसे किन कारणों से हुआ है इसको लेकर जांच की जा रही है।

Advertisement

हादसे के कारण फिलहाल अज्ञात


घटना को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शहर प्रशासन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिन के दौरान और अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button