छत्तीसगढ़

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 2 कार और 50 किलो 900 ग्राम गांजा किया बरामद, एक सेंट्रो और एक स्विफ्ट कार भी पुलिस के हत्थे चढ़ी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंगेली जिले में आज पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में गांजा के अवैध परिवहन और बिक्री में लगी एक सेंट्रो गाड़ी और एक स्विफ्ट कार तथा 50 किलो 900 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मुंगेली जिले की सरगांव पुलिस एवं सिटी कोतवाली द्वारा  दो अलग-अलग मामलों में की गई है।

Advertisement
Advertisement

इन मामलों  में 3 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार भी किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपए तथा 4 लाख रुपए की गाड़ियों समेत कुल 5 लाख 50,000 रुपए का माल मसरका बरामद किया गया।पुलिस द्वारा दी गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मुंगेली पुलिस ने गांजे का परिवहन कर रहे भुनेश चंद्राकर और तोरन साहू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डेढ़ लाख रुपए कीमत का  30 किलो गांजा और उसके अवैध बिक्री में लगी 4 लाख रुपए कीमत की कार जप्त भी इनसे जब्त की गई।

Advertisement

इसी क्रम में थाना सरगांव के द्वारा भी मोती लाल यादव उर्फ उऊआ यादव, पिंटू यादव और विनोद यादव (कुल 3 आरोपियों )को एक लाख 67 हजार रुपए कीमत के 20 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इनसे भी एक स्विफ्ट कार (जिसकी कीमत ₹500000 बताई जा रही है) जब्त कर ली गई है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button