छत्तीसगढ़

गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है कांग्रेस सरकार ने- अमर अग्रवाल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गौठानो की हकीकत को उजागर करने हेतु “चलबो गौठान खोलबो  पोल अभियान” चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल जी के नेतृत्व में ग्राम चोरहा देवरी एवं ग्राम अकलतरी के गौठानो का निरीक्षण किया गया।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान गौठानो में भारी मात्रा में अव्यवस्था पाई गई। गौठानो में ना ही कोई गाय थी और ना ही कोई चारा मिला इसके साथ ही ,ना ही बाउंड्री वाल की कोई उचित व्यवस्था थी ।

Advertisement

निरीक्षण के पाश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है गौ माता के नाम पर राज्य में खुलेआम हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर रखा है।

Advertisement

गौठानो में ना ही गौ माता है और ना ही उनके चारे की कोई व्यवस्था नहीं है बाउंड्री वाल है भी की नहीं पता नहीं चल पा रहा।

आज के निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह
भी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button