महासमुंद

एएसआइ विकास शर्मा की संदेहास्पद मौत, शराबियों के झगड़े में बीचबचाव करने गए थे कि गिर पड़े

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महासमुंद – महासमुंद साइबर सेल में पदस्थ एएसआइ विकास शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे विवाद कर रहे थे। उनका बीचबचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। डा विमल चोपड़ा ने रात सवा 11 बजे उनके निधन की पुष्टि की।सीधे सरल और ड्यूटी के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले विकास शर्मा की मौत की खबर पाकर लोग स्तब्ध रह गए।

Advertisement
Advertisement


एसपी शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि एएसआइ के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। शव का पीएम कराया जा रहा है इसके बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है?
महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे।

Advertisement


वे सभी टास्क पर अपने अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरते रहे। एक टास्क में खुद व एक सिपाही व एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाया था। तब तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी। बाद विकास एएसआइ पद पर सेवा देते रहे। विकास स्नेक कैचर के रूप में भी ख्यात रहे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोडऩे में विकास को महारत थी। ऐसा कर उन्होंने कई लोगों की सहायता की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button