देश

यशवंत सिन्हा को लगा एक और झटका…राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्रौपदी मुर्मू को करेगा समर्थन..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारत में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की है.

Advertisement
Advertisement

सियासी हलके में इसके क़यास पहले से ही लगाए जा रहे थे.

Advertisement

झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम ने अब से कुछ देर पहले पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के दस्तख़त से अपने विधायकों और सांसदों के लिए जारी अपने आधिकारिक पत्र में यह घोषणा की है.

Advertisement

पार्टी ने कहा है : ‘राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. आज़ादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. अतएव सम्यक विचारोपरांत पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है.’

द्रौपदी मुर्मू संथाली आदिवासी हैं और झारखंड की राज्यपाल रहते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन से उनके बेहतर संबंध रहे हैं.

पिछले दिनों वोट माँगने के क्रम में जब वे झारखंड आयीं, तो उन्होंने हेमंत सोरेन के घर जाकर शिबू सोरेन और उनसे मुलाक़ात की थी. उससे पहले जेएमएम सांसदों-विधायकों की बैठक में इस संबंधित निर्णय के लिए पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था.

तभी से यह संभावना जतायी जा रही थी कि आदिवासी अस्मिता के नाम पर जेएमएम अंततः द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा कर देगा.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button