देश

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना, दिग्विजय सिंह हुए मैदान से बाहर.. अब बनेंगे खडगे के प्रस्तावक

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन चुनाव का पूरा नजारा बदलता दिखाई दे रहा है।। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने को तैयार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब इस पद की दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं। अंदर खाने यह बात सुनाई दे रही है कि दिग्विजय ने चुनाव लड़ने का अपना मन बदल दिया है।

Advertisement
Advertisement

वहीं चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा में कांग्रेस के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री से अध्यक्ष पद चुनाव का नजारा पूरी तरह बदलता दिखाई दे रहा है। कल तक चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे दिग्विजय सिंह आज कह रहे हैं कि वे मलिकार्जुन खडगे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे।

Advertisement

नामांकन के अंतिम दिन आज अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन इस समय तक नहीं हुआ है। संभव है कि थोड़ी देर बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का नामांकन पत्र दाखिल हो सकता है। या फिर कांग्रेस आलाकमान के आशीर्वाद से कोई और नामांकन भरता है, यह जल्द हीं दिख जाएगा।

Advertisement

वही नामांकन पत्र खरीदने वाले श्री शशि थरूर और पवन बंसल इसे जमा करते हैं अथवा नहीं यह भी आज शाम तक प्रमाणित हो जाएगा। कुल मिलाकर हालात मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में बनते दिखाई दे रहे हैं। अब वे अपने किसी प्रतिद्वंदी से चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनते हैं अथवा निर्विरोध यह देखने लायक होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button