देश

बद्री केदार और यमुनोत्री की यात्रा में 7 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम….

(शशि कोन्हेर) : बदरी-केदार व यमुनोत्री दर्शनों को आए सात श्रद्धालुओं की सोमवार को हृदयाघात से मौत हो गई। इनमें से तीन ने बदरीनाथ और दो-दो ने केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में दम तोड़ा। इसी के साथ ऋषिकेश समेत चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या 112 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा 50 श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ दर्शनों को पहुंचे वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी प्यारी देवी (71), बेंगलुरु (कर्नाटक) निवासी मुरलीधरण (66) और अहमदाबाद (गुजरात) निवासी आल्का नायक (50) सीने में दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

उधर, रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ धाम में गुजरात निवासी प्रसुख लाल नटूरा लाल (66) और बारां (राजस्थान) निवासी रामप्यारी (80) की मौत हुई।

Advertisement

इसके अलावा यमुनोत्री दर्शनों को जा रहे अहमदाबाद (गुजरात) निवासी कनु भाई पटेल (70) ने भैरव मंदिर के पास दम तोड़ा। जबकि, सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) निवासी पीवी मोहन शंकर (67) की मौत दर्शनों के बाद यमुनोत्री मंदिर परिसर में हुई।

Advertisement

अब तक केदारनाथ यात्रा पर 51 यात्रियों की हो चुकी है मौत

केदारनाथ में यात्रियों का मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन एक के बाद एक यात्री की मौत हो रही है। सोमवार को भी दो और यात्रियों की मौत हुई है। जिसमें 66 वर्षीय प्रसुख लाल नटूरा लाल निवासी प्लाट 238, श्रीगारीपुर, गुजरात और 80 वर्षीय रामप्यारी निवासी तहसील बारन, जिला बारन राजस्थान की मौत हो गई। केदारनाथ यात्रा पर अब तक 51 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि सेामवार को दो और यात्रियों की मौत हुई है। सोमवार को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 1673 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक ओपीडी के माध्यम से 47424 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। सोमवार को 111 यात्रियों को आक्सीजन उपलब्ध कराया गया। अब तक 1437 यात्रियों को आक्सीजन उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button