छत्तीसगढ़

BREAKING : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अमित बघेल को गिरफ्तार कर बालोद लाया जा रहा है। बघेल की गिरफ्तारी के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया था।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद इन्हीं पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में बघेल को बालोद लाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए 2 बस और 40 कार से 10 जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी।

Advertisement
Advertisement

दरअसल बालोद में अमित बघेल ने कथित तौर पर जैन मुनियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। 25 मई को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में छतीसगढ़िया क्रांति सेना का कार्यक्रम आयोजित था।

Advertisement

इसी कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों पर मंच से टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में जैन समुदाय ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस संबंध में जैन समाज के लोगों ने राज्यपाल से भेंट कर अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button