बिलासपुर

फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट होने से घर मे लगी भीषण आग….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा अंसारी गली में उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र वासियों को पता चला कि मूर्तिकार और नगर निगम हेल्पर के घर में भीषण गर्मी की वजह से आग लग गई है।क्षेत्र वासियों और मूर्तिकार ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और खुद क्षेत्रवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाने हर सम्भव प्रयास करने लगे।

Advertisement

इस आगजनी की घटना में कुम्हार पारा अंसारी गली में रहने वाले समारू प्रजापति के घर के छत ऊपर रखे फ्रीज,टीवी और सोफा सेट जलकर खाक हो गए।गौरतलब हो कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है,ऐसे में कुम्हार पारा अंसारी गली में चल रहे नाली निर्माण के कार्य की वजह से यहां रहने वाले समारु प्रजापति ने अपने घर का फ्रिज टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रख दिया था।भीषण गर्मी की वजह से छत ऊपर रखे फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया।

Advertisement

इस घटना में उनका फ्रिज टीवी सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग को विकराल रूप लेने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।बहरहाल क्षेत्र वासियों ने फायर ब्रिगेड का धन्यवाद कर आभार जताते हुए कहा कि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज आगजनी वाले घर के अगल-बगल स्थित अन्य झोपड़ियों पर भी बुरी तरह आग लग जाती और एक बड़ा हादसा हो जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button