छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 26 नक्सली हुए ढेर, मरने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल…..

छतीसगढ़ – गढ़चिरौली के जंगल में सुबह फोर्स घुसी थी। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 26 नक्सलियों को ढेर किया है। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने एनकाउंटर में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। बताया जा रहा है कि, मरने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली भी शामिल हैं। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली इलाके के सर्कजिंगगारा पट्टी वन क्षेत्र में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement

अधिकारी ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास मुठभेड़ शुरू हुई थी। घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह जवानों को इलाके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान इसी इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने लगभग आधा दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। सप्ताह भर में 20 लाख के नक्सली ढेर हुए है। दंतेवाड़ा जिले में पिछले 1 सप्ताह में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button