बिलासपुर

इमलीपारा सड़क :-जिन 86 दुकानों को तोड़ा गया, उस पर दुकानदारों ने ले रखे है 14 करोड़ रूपये के बैंक लोन

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – पुराने बस स्टैंड से जोड़ने वाली इमलीपारा सड़क को चौड़ा करने 86 दुकान और एक बैंक को तोड़ा गया है। प्रभावित दुकानदारों ने शनिवार को बैठक आयोजित कर नगर निगम प्रशासन से हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्य करने अपील की। दरअसल दुकानदारों का कहना है कि हाई कोर्ट ने जिन बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं उसका पालन शब्दशः किया जाए ।

Advertisement

इमली पारा से हटाए गए 86 दुकानदारों के सामने अब आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि यहां चार पीढ़ियों से वे दुकानदारी कर रहे है । जो दुकान नगर निगम के द्वारा तोड़ दी गई है उस पर उन्होंने लोन लेकर रखा है यहां से हटाए गए करीब 86 दुकानदारों के ऊपर करीब 14 करोड रुपए का बैंक कर्ज है । जो इन्हीं दुकानों के दस्तावेजों को रखकर बैंक से लिया गया है शनिवार को प्रभावित दुकानदारों ने बैठक आयोजित कर हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करने नगर निगम प्रशासन से अपील की।

Advertisement

प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि अभी तय नहीं हो पाया है कि उन्हें दुकान किस स्थान पर मिलेगी,और जिस स्थान पर उन्हें जाने के लिए कहा जा रहा है वह पहले से ही विवादित स्थान है।

दुकानदारों का कहना है कि अगर नगर निगम प्रशासन उनकी दुकानों को लेकर कोई बात स्पष्ट नहीं करता है तो आचार संहिता के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है, जिसको लेकर सभी चिंतित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button