बिलासपुर

वाल्व खराब होने के कारण कुदुदंड पानी टंकी से बाधित रही जलापूर्ति, शाम को हुई ठीक….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। (महेश तिवारी) आज 6 दिसंबर सोमवार को बिलासपुर नगर निगम की कुदुदंड पानी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। वाल्व में आई खराबी के कारण नगर निगम का जल विभाग इस टंकी से पानी की सप्लाई करने में असमर्थ रहा। इस संबंध में जब नगर निगम जल विभाग के प्रभारी अधिकारी अजय श्रीवासन से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि एक वाल्व खराब होने से आज सोमवार की सुबह होने वाली नियमित जलापूर्ति बाधित रही।।श्री श्रीवासन ने बताया कि लोगों के घरों में काफी देर तक जलापूर्ति होती रही। यह दरअसल पाइप लाइन में पड़े पानी के कारण ही संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि खराब हुए वाल्व की मरम्मत का कार्य संभवतः आज शाम तक हो जाएगी। इसके बाद शाम को नियमित समय पर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। और‌ ऐसा ही हुआ। शाम को नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई। मात्र एक वाल्व खराब होने से जलापूर्ति का ठप्प होना, आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए चिंता की बात माना जाएगा। जबकि कुछ दिनों पहले महापौर ने गर्मियों के मद्देनजर जल विभाग को पूरी तैयारी के साथ रखने की बात कही थी। उम्मीद की जानी चाहिए की बिलासपुर नगर निगम जल विभाग और कुदुदंड में जलापूर्ति की ऐसी कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखेगा। जिससे मामूली तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद पानी की सप्लाई बंद न हो सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button