बिलासपुर

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को शासकीय कर्मचारी संघ दे रहा मूर्त रूप : अटल श्रीवास्तव (अध्यक्ष, छ. ग. पर्यटन मण्डल)

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर –  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बिलासपुर शाखा की वार्षिक डायरी, दीवार व टेबल कैलेंडर 2022 का विमोचन बुधवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया। संघ के अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने बताया विमोचन के बाद कर्मचारी व सरकारी दफ्तरों में कैलेंडर बांटे जाएंगे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन बुधवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया।यहां संघ के अध्यक्ष जी आर चंद्रा सहित पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान आये अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा वार्षिक कैलेंडर में शासकीय कर्मचारियों की एकता एवं आपसी भाईचारे का पता चलता है। कोई भी संगठन तभी मजबूत होता है जब उनके सदस्यों में एकता हो,आपसी सहौद्र हो जो शासकीय कर्मचारी संघ में साफ दिखाई दे रहा है।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को शासकीय कर्मचारी संघ मूर्त रूप दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने कहा कि पिछले 20 वर्षी से कलेंडर विमोचन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है,जिसमे शासन की छुट्टियों से लेकर सभी तरह की जानकारीयां रहती है।

Advertisement

संघ द्वारा करीब 7000 कलेंडर छपवाया गया है,जो नए वर्ष में सभी कार्यलय में नजर आएगा,विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button