बिलासपुर

जन्माष्टमी पर बिलासपुर को कृष्ण के रंग में रंगने इस्कॉन बिलासपुर का अद्भुत आयोजन…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कान बिलासपुर की ओर से शहर के मगरपारा रोड में स्थित सिल्वर ओक में कृष्ण प्रेम की अमृत वर्षा होने जा रही है। बिलासपुर में पहली बार हो रहे इस आयोजन में कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह 5 बजे से रात को बारह बजे तक, एक से एक भक्तिमय कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहेगा।

Advertisement
Advertisement

इस्कॉन बिलासपुर की ओर से होटल सिल्वर ऑक मगरपारा रोड में आयोजित भक्तमय कार्यक्रम की शुरुआत 30 अगस्त सोमवार को सुबह 5 बजे से 6 बजे तक चलने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम से होगी। वहीं इस भक्तिमय आयोजन की पूर्णाहुति उसी दिन रात्रि को 12 बजे महा आरती एवं छप्पन भोग दर्शन के साथ पूर्ण होगी। इस्कॉन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार की सुबह सुबह 5 बजे से 6 बजे तक भजन कीर्तन के बाद फिर शाम को 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 9 बजे से 10 बजे तक श्री कृष्ण लीला कथा और 10 से 11 बजे तक महाविशेष तथा 11 बजे से 12 बजे तक हरि नाम संकीर्तन रखा गया है। इसके पश्चात रात्रि को 12 बजे से होने वाले महा आरती एवं छप्पन भोग दर्शन के साथ आयोजन की पूर्णाहुति होगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button