बिलासपुर

भारतीय नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का, बिलासपुर में पथ संचलन (देखिए-पथ संचलन का वीडियो)

बिलासपुर : (शशि कोन्हेर के साथ कमल दुबे) – आज शनिवार दो अप्रैल को पूरे देश में भारतीय नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुरुआत पर पूरे देश में उत्साह उमंग एवं आध्यात्मिक प्रसन्नता का माहौल है। इस पावन दिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बिलासपुर इकाई के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर घोष पथक के साथ पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन बिलासपुर शहर के कुंदन पैलेस से शुरू होकर मैग्नेटो चौक, विनोबा नगर, विद्यानगर, सीएमडी चौक, और लिंक रोड से होते हुए श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में जाकर समाप्त हुआ। इस पथ संचलन में घोष पथक के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण गणवेश थारी स्वयंसेवक शामिल रहे।। (देखें वीडियो👇)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button