बिलासपुर

बिलासपुर मे जीडीसी कॉलेज की छात्रा ने, क्यों फांसी लगाकर खुदकुशी की….

Advertisement

Advertisement
Advertisement


(नारायण नोनिया) : बिलासपुर – जीडीसी कॉलेज में पढ़ने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके कमरे से एक पुराना कापी व डायरी मिली है। कापी में हिंदी गाना लिखा है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। मृतका के शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

Advertisement


कोनी के ग्राम रमतला निवासी संतोषी यादव पिता सनी यादव 18 वर्ष जीडीसी कॉलेज की छात्रा थी। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। मंगलवार को दोपहर संतोषी अपने कमरे में पढ़ रही थी। शाम 5 बजे वह अपने कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में चली गई। घर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कुछ समय बाद परिजन कमरे में गए तब संतोषी नहीं थी। आसपास खोजबीन करने लगे। परिजनों ने कबाड़ सामान वाला कमरे में जाकर देखा तो संतोषी का शव फांसी पर लटकता मिला। संतोषी रस्सी से फांसी लगा ली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर तालाशी ली। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम संतोषी के कमरे की जांच करने पर बिस्तर में एक पुराना कापी व डायरी मिला। डायरी में हिंदी गाना लिखा हुआ है। पुलिस डायरी व कापी को जब्त कर लिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button