पुलिस के वार्ड की अभियान से, एक विक्षिप्त महिला को मिला जीने का सहारा…..
(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक द्वारा बिलासपुर जिले मे बीट प्रथा को नये ढंग से संचालित करते हुए वार्ड संगी अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी थानो से कर्मचारियों को वार्ड प्रभारी नियुक्त कर सभी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने वार्ड मे एक ग्रुप बना के ज्यादा से ज्यादा लोगो लोगो को जोडकर, वहा होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा सके। उसी क्रम मे थाना कोनी के वार्ड क्रमांक 68 के पुलिस मित्र ग्रुप मे एक सदस्य द्वारा थाना मे सूचना दी गयी कि दिवाली के समय से एक मानसिक विक्षिप्त महिला कई दिनो से आईटीआई गेट कोनी के पास सडक किनारे ठंड से कापते हालत मे पड़ी हुई है। जिसे सूचना मिलते ही थाना कोनी वार्ड संगी आरक्षक आशीष राठौर एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की मदद से उक्त महिला के पास जाकर उसका नाम पता पुछा गया। महिला द्वारा अपना नाम पता बताने में असमर्थ , विछिप्त व भूख से कमजोर थी। जिसे थाना कोनी के स्टाफ द्वारा खाना खिलाकर उसे राज्य मांसिक चिकित्सालय सेंदरी मे ईलाज एवं संरक्षण हेतु भर्ति कराया गया। थाना कोनी के स्टाफ की निशक्त जनो के प्रति यह भावना मानवियता को प्रर्दशित करती है। उक्त कार्य में थाना कोनी वार्ड संगी आर आशीष राठौर पेट्रोलिंग से सचिन नामदेव ,एवं प्रकाश ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बधाई भी दी।