Uncategorized

नहीं होगा रूस में तख्तापलट? पीछे हटी वैगनर सेना; कैसे माने प्रिगोझिन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रूस में तख्तापलट करने की मंशा से मॉस्की की तरफ कूच करने वाली विद्रोही वैगनर सेना को पीछे हटने का आदेश दिया गया है। वैगनर सेना के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए अपनी सेना को वापस लौटने को कहा है। येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस की राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे अपने लड़ाकों को पीछे हटने और अपने ठिकानों पर लौटने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement

प्रिगोझिन ने पहले कहा था कि वह रूस में तख्तापलट करने और न्याय बहाल करने का इरादा रखते हैं, इसी मंशा के साथ उन्होंने अपनी भाड़े की वैगनर सेना को मॉस्को की तरफ कूच करने का आदेश दिया। प्रिगोझिन की बगावत पर पुतिन ने कहा कि विद्रोह को निर्णायक रूप से दबाना होगा।

Advertisement

किसने कराई पुतिन और प्रिगोझिन की डील?

Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के ऑफिस ने कहा कि उन्होंने पुतिन की सहमति से प्रिगोझिन से बात की थी और वैगनर मिलिशिया के प्रमुख ने स्थिति को कम करने पर सहमति व्यक्त की थी। अपनी प्रेस सेवा द्वारा जारी एक ऑडियो संदेश में, प्रिगोझिन ने कहा, “वे वैगनर सैन्य कंपनी को खत्म करना चाहते थे। हमने 23 जून को न्याय मार्च शुरू किया। 24 घंटों में हम मास्को के 200 किमी के भीतर पहुंच गए। इस दौरान हमने अपने सैनिकों के खून की एक भी बूंद नहीं बहने दिया।”

प्रिगोझिन ने कहा, “अब वह क्षण आ गया है जब खून बह सकता है। जिम्मेदारी को समझते हुए हमने सेना को अपने शिविर में वापस लौटने का आदेश दिया है।”

दिया था बड़ी कार्रवाई को अंजाम

अपनी कार्रवाई के दौरान वैगनर की विद्रोही सेना ने यूक्रेन की सीमा पार कर रूसी क्षेत्र पर बड़ा अभियान चलाया। कई पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी अरबपति व्यवसायी कुलीन येवगेनी प्रिगोझिन के स्वामित्व वाले भाड़े के सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेनी सीमा के पास प्रमुख पश्चिमी रूसी शहर वोरोनिश पर कब्जा कर लिया था।

इससे पहले शुक्रवार को वैगनर की सेना ने यूक्रेनी सीमा के पास रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर पर कब्जा कर लिया था। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा, ”वैगनर की सेना के प्रमुख प्रिगोझिन गद्दार हैं।” उसकी सेनाएं दक्षिणी रूस में कहर बरपा रही हैं। उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा।”

वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने शनिवार को एक ऑडियो संदेश में दावा किया कि उनका अभियान रूस की राजधानी मॉस्को की ओर जारी रहेगा। हालांकि, रूसी सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वैगनर के लड़ाकों ने वास्तव में यूक्रेन की सीमा से लगे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है या नहीं।

कभी पुतिन के करीबी रहे होटल व्यवसायी प्रिगोझिन की भाड़े की सेना रूसी सेना का हिस्सा नहीं है। लेकिन पिछले डेढ़ साल से वे यूक्रेन युद्ध में रूसी सेनाओं के सहयोगी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। अतीत में, लगभग 40,000 लड़ाकों की यह पेशेवर भाड़े की सेना लीबिया, सीरिया, मोज़ाम्बिक और सूडान जैसे देशों में गृह युद्ध भी लड़ चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button