Uncategorized

शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया हरतालिका तीज का पर्व….

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – अखंड सौभाय का पावन पर्व हरतालिका तीज आज 09 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर सुहागन महिलाएं और कुंवारी युवतियो ने माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुहागन महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर, वहीं कुंवारी युवतियां मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखी। देर रात होते ही सभी ने फुल हेरा रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की भगवान शिव की आराधना करते हुए सभी ने नव वैद्य अर्पण किए तत्पश्चात रात्रि जागरण करते हुए लोग भजन कीर्तन करते रहे सबसे कठिन व्रतों में से एक हरतालिका तीज की पूजा होती है। माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए हरतालिका का व्रत रखा था इसीलिए उस समय से अब तक हरितालिका तीज का व्रत पति के लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर उपवास करती हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button